फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adda Cricket-11 defeated Press XI by 110 runs

Chandigarh News: अड्डा क्रिकेट-11 ने प्रेस इलेवन को 110 रनों से पछाड़ा

Mon, 17 Jun 2024 05:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Adda Cricket-11 defeated Press XI by 110 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। फादर्स-डे पर रविवार को सेक्टर-44 स्थित क्रिकेट मैदान पर एक टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। लाइव वायर कोचिंग सेंटर की ओर से आयोजित इस मैच में अड्डा क्रिकेट-11 ने प्रेस इलेवन को 110 रनों से पछाड़ दिया। इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अड्डा क्रिकेट-11 क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। अपने दोनों ओपनर्स हेमंत (1) रन और डाॅक्टर लूथरा (12 रन) के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद तीसरे नंबर पर पहुंचे हरविंदर नैन ने 51 गेंदों पर 24 चौकों की मदद से शतक जमाते हुए कुल 114 नाबाद रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, पंकज ने 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। विपिन अरोड़ा ने 9 और कमल अरोड़ा ने नाबाद 8 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रेस इलेवन के आजाद बेदी और रवि ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस इलेवन की पूरी टीम 14.1 ओवर में 100 स्कोर पर ऑलआउट हो गई। रवि ने 25 रन, ताजवर नेगी 24 रन और अंकेश ने 19 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अड्डा क्रिकेट क्लब के पंकज, राजेन्द्र सिंह, राजेश पंवर, ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि 1-1 विकेट डाॅक्टर लूथरा, नरेंद्र चारण और विपिन अरोड़ा को मिला। हरविंदर नैन को उनके तेज तर्रार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच ट्राफी दी गई। विकेट के पीछे चार कैच लेने वाले जगजीत सिंह को बेस्ट फिल्डर घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed