फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adampur by-election Results will  be declared Today

Adampur By-Election: आदमपुर गढ़ किसका, आज होगा फैसला, दोपहर डेढ़ बजे तक आ सकते हैं नतीजे

Sun, 06 Nov 2022 01:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (हिसार) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 01:15 AM IST
सार

180 मतदान केंद्रों पर 171754 मतदाताओं में से 131401 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 76.51 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम हिसार के महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में जमा हैं।  पोस्टल बैलेट सबसे पहले गिने जाएंगे।

विज्ञापन
Adampur by-election Results will  be declared Today
आदमपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में किसकी जीत होगी, यह आज तय हो जाएगा। एक से डेढ़ बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है। रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 8.30 बजे से रुझान मिलने लगेंगे। गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 13 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। नतीजों के बाद  चौधरी भजनलाल के गढ़ को 17वां विधायक मिलेगा। 
विज्ञापन


आदमपुर में अब तक 13 सामान्य चुनाव तथा तीन उपचुनाव हो चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद चौथा उपचुनाव हुआ है। इस सीट पर भजनलाल परिवार ने 15 बार चुनाव लड़ा और हर बार जीता है। इस बार भजन लाल की तीसरी पीढ़ी भव्य बिश्नोई का राजनीतिक भविष्य तय होगा। भाजपा उम्मीदवार भव्य के अलावा अन्य 21 प्रत्याशियों में से कांग्रेस के जयप्रकाश (जेपी) भी जीत की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सतेंद्र सिंह भी अपने आप को किसी से कम नहीं आंक रहे हैं। हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगे
180 मतदान केंद्रों पर 171754 मतदाताओं में से 131401 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 76.51 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम हिसार के महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में जमा हैं।  पोस्टल बैलेट सबसे पहले गिने जाएंगे। मतों की गणना की जानकारी देने के लिए रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने शनिवार को मतगणना केंद्र का जायजा लिया। मतगणना के लिए काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed