{"_id":"65f82a1379266ad64403243c","slug":"actress-neeru-bajwa-along-with-other-appeared-in-amritsar-court-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: कोर्ट में पेश होने पहुंची पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा, एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: कोर्ट में पेश होने पहुंची पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा, एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस
Mon, 18 Mar 2024 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:21 PM IST
सार
वेरका निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इस फिल्म में गुरु रविदास जी की तस्वीर दिखाई गई और वहीं कुछ अपशब्द बोले गए थे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्रनरेट को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश होने पहुंचीं नीरू बाजवा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह अमृतसर में न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20 सितंबर 2023 को एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
वेरका निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इस फिल्म में गुरु रविदास जी की तस्वीर दिखाई गई और वहीं कुछ अपशब्द बोले गए थे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्रनरेट को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अभिनेत्री नीरू बाजवा समेत तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। मामले की पैरवी कर रहे वकील सुनील कुमार राव, वकील पलविंदर सिंह और हरमनजोत कौर ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। न्यायाधीश के समक्ष दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं।