{"_id":"64fb2fbf1786295658034c3e","slug":"actor-anupam-kher-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-in-amritsar-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, सुख-शांति की अरदास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, सुख-शांति की अरदास की
Fri, 08 Sep 2023 08:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Sep 2023 08:06 PM IST
सार
अनुपम खेर ने कहा कि जब भी उनका अमृतसर आना होता है, वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जरूर आते हैं। यहां वह अपने साथ बाउंसर या कोई सिक्योरिटी नहीं लेकर आते। उन्हें महसूस होता है कि यहां जो भी लोग हैं उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं। गुरुघर में किसी तरह की सुरक्षा की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब में अनुपम खेर ने टेका माथा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने शुक्रवार को पहुंचे। खेर अपने 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। खेर ने बीती रात आर्मी अधिकारियों के साथ डिनर भी किया। इन पलों को उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे खुशी के समय में से एक बताया।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने कहा कि जब भी उनका अमृतसर आना होता है, वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जरूर आते हैं। यहां वह अपने साथ बाउंसर या कोई सिक्योरिटी नहीं लेकर आते। उन्हें महसूस होता है कि यहां जो भी लोग हैं उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं। गुरुघर में किसी तरह की सुरक्षा की जरूरत नहीं होती। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व देश की शांति के लिए अरदास की।
विज्ञापन
खेर ने बीती रात मेजर जनरल राजेश पुष्कर के निवास पर डिनर भी किया। कहा कि यह खुशी का समय है कि उन्हें आर्मी मेजर जनरल के साथ डिनर का मौका मिला। बहादुरी, वीरता, कविता, सिनेमा और स्वादिष्ट खाने का ऐसा संगम बहुत दिनों बाद महसूस किया।
विज्ञापन
खेर ने सोशल मीडिया पर भी अपने विचार पेशकर फिल्म के संबंध में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। कैलोरी एक कनाडाई फिल्म है। इसे कनाडाई निर्देशक ईशा मरजारा और जोबालास ने निर्देशित किया है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर और मॉन्ट्रियल में होगी। इस मानवीय त्रासदी की पटकथा ने मेरे दिल को गहराई तक छू लिया है।