फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activity intensifies regarding the PU Senate elections; over 70,000 people have applied to become voters.

Chandigarh News: पीयू सीनेट चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने वोटर बनने के लिए किया आवेदन

Sun, 21 Jun 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Activity intensifies regarding the PU Senate elections; over 70,000 people have applied to become voters.

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बहुप्रतीक्षित सीनेट चुनाव को लेकर कैंपस में हलचल तेज हो गई है। चुनाव सितंबर महीने में आयोजित होंगे, वहीं संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीनेट चुनाव को लेकर रमन और गुरदीप सिंह समेत कई नाम सामने आ चुके हैं। कैंपस और पूर्व छात्रों के बीच चुनाव को लेकर लगातार बातचीत हो रही है।
यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न समूह भी अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सीनेट चुनाव के लिए वोटर बनने के उद्देश्य से 70,618 लोगों ने आवेदन जमा किए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने आवेदनों को मंजूरी मिली है। आवेदन प्रक्रिया की जांच और सत्यापन का काम जारी है।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों और अन्य पात्र मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कैंपस में इन दिनों हर तरफ सीनेट चुनाव की ही चर्चा है। चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही उम्मीदवारों और मतदाताओं की गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। कई लोगों ने तो सोशल मीडिया पर प्रचार करना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed