फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa rider carried away the purse of a woman in Sector-34

सेक्टर-34 में एक्टिवा सवार ने युवती से पर्स झपटा

Sat, 28 Nov 2020 07:20 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Activa rider carried away the purse of a woman in Sector-34
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित फैशन मॉल के पास एक्टिवा सवार युवक एक युवती से पर्स झपट कर फरार हो गया। पर्स में दो मोबाइल समेत जरूरी कागजात थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहाली की रहने वाली चंचल ने बताया कि वह किसी काम से शुक्रवार को सेक्टर-34 आई थी। रात करीब 8 बजे वापस लौटने के दौरान फैशन मॉल के पास एक्टिवा सवार एक युवक ने उनका पर्स झपट लिया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच तब तक झपटमार फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चंचल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पर्स में दो मोबाइल और जरूरी कागजात थे। वहीं पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी का सुराग लग सके। बता दें कि बीते वीरवार रात सेक्टर-44 से बाइक सवार ने महिला से एक हजार रुपये और मोबाइल झपटकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed