फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa hits student going home on bicycle after tuition, injured

Chandigarh News: ट़्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रहे छात्र को एक्टिवा ने मारी टक्कर, घायल

Sat, 04 Nov 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Activa hits student going home on bicycle after tuition, injured
चंडीगढ़। ट्यूशन पढ़ कर साइकिल पर घर लौटे रहे एक युवक को सेक्टर-20 के बाजार के पास हरियाणा नंबर के एक्टिवा चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 279, 337 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता मोहाली फेज-9 के ऋषभ को हादसे में चोटें आई हैं। पुलिस एक्टिवा चालक की तलाश में जुटी है। वहीं एक अन्य हादसे में एक एक्टिवा चालक को सेक्टर 18/19 की विभाजित सड़क पर पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस मामले में भी सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 337 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सेक्टर-18बी के महावीर ने पुलिस को यह शिकायत दी है। बीते 1 नवंबर को यह हादसा हुआ था। हादसे में मौलीजागरां का युवक घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed