{"_id":"6a25ced0a44487caff0ee9a6","slug":"action-taken-against-illegal-vending-115-challans-issued-in-the-city-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1039955-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, शहर में 115 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, शहर में 115 चालान काटे
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रविवार को अनधिकृत स्ट्रीट वेंडिंग (अवैध रेहड़ी-फड़ी) के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। नगर निगम की प्रवर्तन टीमों ने सेक्टर 11, 12, 19, 22, 37, 40, 41 और मनीमाजरा (सेक्टर 13 सहित) में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 115 चालान जारी किए गए।
इस अभियान के दौरान वैध लाइसेंस के बिना काम करने वाले और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले वेंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखना था।