फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action against home guard commandant in Ambala

होमगार्ड कमांडेंट को गाड़ी में पुलिस लिखवाना और बत्ती लगाना पड़ा भारी, विज के आदेश के बाद हेडक्वार्टर तलब

Wed, 13 May 2020 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 01:52 AM IST
सार

  • खुद को बताया था एसपी के सामान, डीजी होमगार्ड ने किया हेडक्वार्टर तलब
  • अपनी गाड़ी पर न केवल बत्ती लगाया, बल्कि पुलिस भी लिखवा रखा था

विज्ञापन
Action against home guard commandant in Ambala
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होमगार्ड के कमांडेंट का आखिरकार वीआईपी कल्चर गृहमंत्री अनिल विज ने उतार दिया। अमर उजाला में 12 मई को प्रकाशित समाचारों को संज्ञान लेते हुए अनिल विज ने होमगार्ड कमांडेंट परमजीत सिंह बाजवा के खिलाफ जांच के आदेश डीजी होमगार्ड को दिए। इसके बाद डीजी ने कार्रवाई करते हुए बाजवा से अंबाला के अतिरिक्त कैथल और जींद का चार्ज वापस ले लिया और उन्हें स्टेट हेडक्वार्टर होमगार्ड तलब कर लिया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा उनके स्थान पर अब अंबाला में एचपीएस अशोक श्योरान को अंबाला होमगार्ड कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास पंचकूला का चार्ज भी है। जबकि यमुनानगर के विनोद कुमार को कैथल और जींद के होमगार्ड कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बाजवा ने खुद को बताया था एसपी के समान
बाजवा न केवल अपने वाहनों पर पुलिस लिखवाकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि बहुरंगी बत्ती लगाकर खुद को वीआईपी भी जता रहे थे। जब उनसे सवाल किया गया कि होमगार्ड में होने के बावजूद क्या वह पुलिस अपने वाहनों पर लिखवा सकते हैं तो उन्होंने कहा था कि उनका पद एसपी के समान है। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बता दें कि हाईकोर्ट ने सभी वाहनों पर बहुरंगी बत्ती को हटाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन बाजवा को इनकी भी कोई चिंता नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने समाचार पत्र में पढ़कर उसकी कटिंग भी डीजी होमगार्ड के पास भेजी है। साथ ही पूरे की जांच के आदेश उन्हें दिए हैं। अनिल विज, गृहमंत्री ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed