{"_id":"579a48ab4f1c1b1a4f21eb3b","slug":"acting-chief-justice-sj-vzifdar-promoted-as-chief-justice-of-punjab-haryana-highcourt-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग चीफ जस्टिस वजीफदार बने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिंग चीफ जस्टिस वजीफदार बने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
justice shiavax jal vazifdar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार को वीरवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने इसी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किए जाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दी।
जस्टिस वजीफदार 15 दिसंबर, 2014 को पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे। चार मई, 1956 को जन्मे जस्टिस वजीफदार ने आरंभिक शिक्षा मुंबई में हुई। सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने हिंदुजा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की। साल 1980 में वे बार कॉउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा के सदस्य बने और बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।
उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और देश की कई अन्य हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण केसों की पैरवी की। उन्हें 22 जनवरी, 2001 को बॉम्बे हाईकोर्ट में बतौर एडिशनल जज के तौर पर नियुक्त किया गया, जिसके दो वर्ष बाद वे 21 जनवरी, 2003 को परमानेंट जज के तौर पर नियुक्त हुए। बॉम्बे हाईकोर्ट में 11 वर्ष तक बतौर जस्टिस कार्य करने के बाद उन्हें 15 दिसंबर, 2014 को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया था।