फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acid attack on 32 dogs again beaten with sticks

32 कुत्तों पर एसिड अटैक फिर लाठी-डंडों से पीटा, बेजुबानों पर ऐसा हमला क्यों?

Wed, 24 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 24 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Acid attack on 32 dogs again beaten with sticks
मोहाली में 32 कुत्तों पर एसिड अटैक
गांव नंडियाली में एक संस्था द्वारा चलाए जा रहे एनिमल शेल्टर प्रोटेक्शन एंड केयर के कुत्तों पर तेजाब फेंकने और पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शेल्टर चलाने वाली महिला का आरोप है कि 32 कुत्तों पर तेजाब फेंका गया है। इसके बाद कुत्तों पर लाठियों व तेज हथियारों से हमला किया गया। तेजाब फेंकने से 11 कुत्तों को गहरे जख्म आए हैं जबकि 19 गायब हैं । संदेह है कि कुत्तों को मार दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारी कार्रवाई बलविंदर, जिम्मी, धमेंद्र द्वारा की गई।  साथ ही आरोपी सेंटर से खाने की चीजें व अन्य सामान भी चोरी करके ले गए हैं। महिला ने इस संबंध में सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार बुलाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेशम धालीवाल नाम की महिला द्वारा एनिमल शेल्टर द्वारा यह शेल्टर चलाया जा है। जहां पर लावारिस कुत्तों की देखभाल की जाती है। महिला का कहना है कि सोमवार दोपहर को आरोपी उनके सेंटर पर आए थे। इस दौरान वह उनसे किसी बात को लेकर बहस करने लगे। साथ वह गलत तरीके से पेश आ रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने ईंट तक उनके पति को मारी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने भी आरोपी उनसे गलत व्यवहार कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने उनसे धक्का मुक्की तक की। इसके बाद आरोपियों को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। रेशम धालीवाल ने बताया कि उन्होंने लिखित शिकायत दे दी है। वहीं, पुलिस उन पर समझौता करने के लिए दबाव बना रही है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह तेजाब पीड़ित कुत्तों का इलाज कर चुकी है। इसके अलावा चंडीगढ़ में कुत्तों की सहायता कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरकपुर से कुत्ते की लाश संबंधी फोन

Acid attack on 32 dogs again beaten with sticks
मोहाली में 32 कुत्तों पर एसिड अटैक
जीरकपुर से कुत्ते की लाश संबंधी फोन
रेशमजीत ने बताया कि उनके कुत्ते गायब है। उन्हें जीरकपुर से एक फोन आया था कि वहां पर एक कुत्ता मरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह  कुत्ते की तलाश में वहां पर पूरा दिन भटकती रही। लेकिन कुत्तों को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

कुत्तों  के गले पर गहरे जख्म
महिला ने बताया कि आरोपियों के हमले में कई कुत्तों के गले में गहरे जख्म आए हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों का उनकी तरफ से इलाज करवाया जा रहा है।

90 किलो आटा समेत कई सामान चोरी
महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके शेल्टर पर हमला किया। इसके बाद वह वहां पर कुत्तों के लिए रखे सामान को भी ले गए है। इनमें 90 किलोग्राम आटा व अन्य सामान शामिल है। इसके अलावा वहां पर तोड़फोड़ तक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed