{"_id":"6077577a8ebc3ee63965f63c","slug":"achievement-in-sports-chahat-arora-won-gold-medal-in-uzbekistan-for-olympic-qualifying-chandigarh-news-pkl41038415","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स में पाया मुकाम : ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए उज्बेकिस्तान में चाहत अरोड़ा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स में पाया मुकाम : ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए उज्बेकिस्तान में चाहत अरोड़ा ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
पदक के साथ चाहत।
- फोटो : chahat
चंडीगढ़। शहर की तैराक चाहत अरोड़ा ने ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए उज्बेकिस्तान में खेली जा रही उज्बेकिस्तान स्वीमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उसने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 33.80 सेकेंड का समय लिया। वहां पर 12 से 17 अप्रैल तक स्वीमिंग चैंपियनशिप हो रही है।
ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए यह स्वीमिंग चैंपियनशिप काफी महत्वपूर्ण है। यहां बेहतर करने के बाद अब चाहत को भारत में एक अन्य चैंपियनशिप में हिस्सा लेना होगा। इसक बाद वह ओलंपिक के लिए भारतीय स्वीमिंग दल में शामिल हो सकती है। चाहत अरोड़ा शहर की एकमात्र महिला तैराक है, जो ओलंपिक क्वालीफाइंग राउंड के लिए चयनित होने के बाद स्वर्ण पदक जीत पाई हैं। अब उन्होंने वीरवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में हिस्सा लेना हैं।
विश्वास था सफलता मिलेगी
पदक जीतने के बाद चाहत ने कहा कि इसके लिए मैंने इसी महीने बंगलुरू में भारतीय कैंप में काफी मेहनत की थी। मुझे विश्वास था कि अगर मैंने बेहतर स्टार्ट ले लिया तो पदक जीता जा सकता है। मैंने शुरू में ही बेहतर स्टार्ट लिया और आखिरी में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। अब मेरा लगला लक्ष्य 100 मीटर इवेंट में पदक जीतना है।
विज्ञापन
टॅाप की महिला तैराक की सूची में शामिल
चाहत अरोड़ा देश की टॉप की 10 महिला स्वीमिंग खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ सालों से लगातार पदक जीतकर देश के साथ शहर का नाम भी रोशन कर रही है। इस खिलाड़ी ने ¥पने स्वीमिंग कॅरिअर की शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल से की। यहां पर कोच गुरचरण सिंह की देखरेख में विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई।