फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of stealing mobile from woman's jacket pocket arrested, sent to jail

Chandigarh News: महिला की जैकेट की जेब से मोबाइल चोरी करने का आरोपी काबू, जेल भेजा

Tue, 13 Feb 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing mobile from woman's jacket pocket arrested, sent to jail
चंडीगढ़। सेेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में रविवार को खरीदारी करने आई महिला की जैकेट की जेब से कीमती मोबाइल चोरी कर फरार होने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाय की दुकान पर काम करने वाले आरोपी की पहचान झारखंड के रहने वाले सूरज कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में चोरी किया गया मोबाइल फोन के अलावा एक एप्पल का कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उसे सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि थाना 17 पुलिस को गुप्त सूचना टेक्निकल तकनीक के जरिए सूचना मिली थी कि शास्त्री मार्केट सेक्टर-22 से मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते थाना 17 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और एक अन्य कीमती एप्पल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली की रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह रविवार को शाम करीब 4 बजे सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में खरीदारी कर रही थी। उसका कीमती मोबाइल फोन जैकेट की जेब में था। इसी दौरान शातिर आरोपी ने मौका देकर महिला की जैकेट की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed