फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of Sidhu Moosewala murder case took training of using weapons in Ayodhya

Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अयोध्या में गैंगस्टरों ने ली थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

Fri, 18 Aug 2023 08:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Aug 2023 08:56 PM IST
सार

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह शाम को अपने दोस्तों के साथ मोहाली नंबर की थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव जवाहरके के पास बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियों से मूसेवाला की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में अब तक 30 से ज्यादा आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
Accused of Sidhu Moosewala murder case took training of using weapons in Ayodhya
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने पूरी रणनीति के साथ अंजाम दिया था। सिद्धू की हत्या में शामिल शूटरों को हथियार चलाने का अभ्यास कराया था ताकि ऐन मौके पर किसी तरह की चूक न हो सके।

विज्ञापन


गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा से करीब 951 किलोमीटर दूर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में एक नेता के फार्म हाउस पर रुके थे। वहीं, उन्होंने हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली और अपने हैंडलर से संपर्क किया था। इसके बाद जैसे ही उन्हें वारदात को अंजाम देने का आदेश दिया गया, वे वहां से निकल पड़े थे। यह खुलासा अजरबैजान से गिरफ्तार कर भारत लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन ने सुरक्षा एजेंसियों से पूछताछ में किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं एजेंसियों के हाथ उस समय के कुछ फोटो व वीडियो भी लगे हैं। इसमें आरोपी धार्मिक स्थलों पर घूमने के अलावा हथियारों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे कई आरोपी तो अब तक सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लग चुके हैं।

याद रहे 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की उस समय हत्या की गई थी जब वह शाम को अपने दोस्तों के साथ मोहाली नंबर की थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव जवाहरके के पास बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियों से मूसेवाला की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में अब तक 30 से ज्यादा आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ में ढेर भी किया जा चुका है। 

सरहद पार से आए थे हथियार

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि सिद्धू की हत्या में जो हथियार आरोपियों ने इस्तेमाल किया, वह सभी पाकिस्तान से आए थे। इसके बाद वे हथियारों को लेकर यूपी गए थे। वहां पर उन्होंने ट्रायल लिया। इसके बाद दुबई में बैठे गैंगस्टर बिक्रम बराड़ के माध्यम से उन्होंने गोल्डी बराड़ से संपर्क साधा था और वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि गैंगस्टर बिक्रम बराड़ को भी भारत लाया जा चुका है।

मौत के बाद सिद्धू के गाने मचा रहे धमाल

भले ही सिद्धू अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने अभी धमाल मचा रहे हैं। सिद्धू के माता-पिता ने अब तक कई गाने रिलीज कर चुके हैं। इन्हें करोड़ों लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed