फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of raping on the pretext of marriage acquitted due to lack of evidence

Chandigarh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

Fri, 28 Apr 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping on the pretext of marriage acquitted due to lack of evidence
चंडीगढ़। जिला अदालत ने चार साल पुराने दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी हुए युवक की पहचान शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रंजीत (26 ) के रूप में हुई है। मामले में चंडीगढ़ निवासी युवती ने मार्च 2019 में युवक के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

युवती का आरोप था कि रंजीत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि वह रंजीत के साथ एक साल से रिलेशनशिप में थी। उसने उसे पहले शादी का प्रस्ताव दिया और झूठा वादा कर दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में यह कहकर शादी से मुकरने लगा कि उसकी मां उन दोनों के विवाह के लिए तैयार नहीं हो रही। युवती का आरोप था कि आरोपी ने उससे शादी के लिए कार की डिमांड की जिसे उसे पूरा करते हुए उसने कार भी फाइनेंस करवाई। युवती ने आरोप लगाया कि रंजीत ने उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed