फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of raping in the name of getting job acquitted due to lack of evidence

Chandigarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

Mon, 21 Aug 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping in the name of getting job acquitted due to lack of evidence
चंडीगढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। उसकी पहचान पंजाब के रहने वाले नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने बीते साल 20 मई को महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया था कि एक दोस्त के जरिए पिछले साल उसकी मुलाकात नरिंदर से हुई थी। उसने बताया कि वह एक अच्छे संपर्क वाला व्यक्ति है और उसकी कई सरकारी अधिकारियों तक पहुंच है और उसने उसके लिए नौकरी की व्यवस्था की है। उसे साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी उसे एक सरकारी आवास में ले गया। आरोपी ने उसे चाय दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। आरोपी के वकील ने दलील दी कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। सरकारी वकील ने दावा किया कि अभियोजन पक्ष ने नरिंदर के खिलाफ मामला साबित कर दिया है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप रिकॉर्ड पर मौजूद किसी भी मौखिक, चिकित्सा या फोरेंसिक साक्ष्य से साबित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed