फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of Misdeed arrested from Badaun after 24 years

Chandigarh: 24 साल बाद पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, उत्तरप्रदेश के गुरुद्वारे में बन बैठा था पाठी

Wed, 19 Jul 2023 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 02:45 PM IST
सार

मनीमाजरा थाना पुलिस ने 6 दिसंबर 1999 को शादी का लालच देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण करने, गैरकानूनी रूप से कैद में रखने, धमकाने और दुष्कर्म की धारा के तहत हरिचंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद केस की सुनवाई में पेश न होते हुए आरोपी हरिचंद फरार हो गया था।

विज्ञापन
Accused of Misdeed arrested from Badaun after 24 years
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

पंद्रह वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 24 साल बाद बदायूं (उत्तर प्रदेश) से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान हरिचंद (48) के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बदायूं जिले के एक गुरुद्वारा साहिब में सिख का रूप धारण कर पाठी बन कर बैठा था। विभाग के पीओ एवं समन स्टाफ की टीम आरोपी को दबोचकर चंडीगढ़ ले आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: सीनियर की प्रताड़ना से तंग PGI के रेजिडेंट डॉक्टर ने की सुसाइड की कोशिश, हैपेटॉलजी विभाग का मामला
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस ने 6 दिसंबर 1999 को शादी का लालच देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण करने, गैरकानूनी रूप से कैद में रखने, धमकाने और दुष्कर्म की धारा के तहत हरिचंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़िता के पिता के आरोप के मुताबिक, उनके नौ बच्चे हैं और वह एक ईंट भट्ठे में रहते थे। भट्ठे में काम करने वाले प्रेमपाल, महेंद्र सिंह, हरिचंद, शीशपाल और प्रीतम सिंह ने उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद केस की सुनवाई में पेश न होते हुए आरोपी हरिचंद फरार हो गया था। 20 फरवरी 2004 को चंडीगढ़ जिला अदालत की तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम राठी ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया था। पीओ स्टाफ के मुताबिक, आरोपी अपनी पहचान लगातार छुपाता हुआ अपने पते भी बदल रहा था। आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर बुडै़ल जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed