{"_id":"67a910f6749016f5010ca4e1","slug":"accused-of-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1043-629377-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-35 निवासी मनप्रीत और खरड़ निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में कई शिकायतें आई हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपी मनप्रीत सिंह को 5 दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि सतनाम को दो दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा था।
डड्डूमाजरा निवासी बरमप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मनप्रीत और सतनाम ने उसे विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। वहीं, अमृतपाल और करणवीर सिंह ने भी आरोपियों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। पुलिस ने इन शिकायतों के आधार पर आरोपी मनप्रीत और सतनाम को एक फरवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को मनप्रीत सिंह का अदालत से तीन और सतनाम सिंह का दो दिन का रिमांड हासिल किया था। इसके बाद मनप्रीत का दो दिन का और रिमांड लिया, जबकि सतनाम को जेल भेज दिया गया।
आरोपी ने पत्नी से भी की धोखाधड़ी
सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी मनप्रीत के खिलाफ उसकी पत्नी के साथ धोखाधड़ी के मामले में भी केस दर्ज किया है। रिमांड के दौरान आरोपी की इस केस में भी गिरफ्तारी की गई। मनप्रीत की पत्नी ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई कंपनी नहीं चलाता था, न ही उसका कोई दफ्तर था लेकिन वह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करता था।