फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of fraud Bank manager arrested by police in nayagaon

Mohali: करोड़ों की ठगी का आरोपी एक्सिस बैंक का मैनेजर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दस दिन से चल रहा था फरार

Sat, 24 Feb 2024 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 01:44 PM IST
सार

न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के गांव बांसेपुर के एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर गौरव यादव ने अपने ब्रांच के कई खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये निकालकर बड़ी चपत लगाई है। लोगों ने आरोप लगाया था कि उनके खातों के साथ जुड़े फोन नंबरों को मैनेजर ने बदल दिया,ओटीपी प्राप्त कर खातों से पैसे ट्रांसफर कर लिए और उन्हें मामले की भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Accused of fraud Bank manager arrested by police in nayagaon
करोड़ों की ठगी का आरोपी बैंक मैनेजर काबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

न्यू चंडीगढ़ मुल्लापुर में करोड़ों की ठगी के मामले में पिछले 10 दिन से फरार चल रहा एक्सिस बैंक का मैनेजर गौरव शर्मा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। पुलिस आरोपी को खरड़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड मांगेगी, वहीं आज इस विषय पर प्रेस वार्ता कर पुलिस जानकारी देगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के गांव बांसेपुर के एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर गौरव यादव ने अपने ब्रांच के कई खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये निकालकर बड़ी चपत लगाई है। मैनेजर पर लोगों ने आरोप लगाया था कि उनके खातों के साथ जुड़े फोन नंबरों को मैनेजर ने बदल दिया, जिसके जरिये ओटीपी प्राप्त कर खातों से पैसे ट्रांसफर कर लिए और उन्हें मामले की भनक तक नहीं लगी। कुछ लोगों को कई दिन से मैसेज न मिलने पर शक हुआ और उन्होंने खातों की स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि मैनेजेर ने ठगी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका थी कि मैनेजर अपने नौकर के साथ नेपाल फरार हो गया है क्योंकि आरोपी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड की मिली थी। पुलिस लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी। वहीं शुक्रवार को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed