{"_id":"66bfecd7d590234ac00d2a69","slug":"accused-of-cheating-of-rs-165-crore-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-493790-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 1.65 करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 1.65 करोड़ की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवाओं को स्टडी वीजा और एजुकेशन लोन देने के नाम पर 1.65 करोड़ की ठगी करने के आरोपी इमिग्रेशन फर्म के मालिक को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खरड़ निवासी रवि सिंह उर्फ रवि साहब के रूप में हुई है। पुलिस ने ठगी के पैसे से खरीदी गई एक स्कार्पियो गाड़ी भी उससे जब्त की है। जांच में सामने आया है कि उस पर पहले से ही सात केस दर्ज थे।
पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने चाचा मनप्रीत सिंह बराड़ के साथ मिलकर सेक्टर-17 में इमिग्रेशन ऑफिस चलाता था। यह सोशल मीडिया के जरिए लोगों का स्टडी वीजा लगवाने का झांसा देते थे। साथ ही एजुकेशन लोन कराने का भी वादा करते थे। बाद में फर्जी ऑफर लेटर देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले युवकों के वीजा लगवाने के बजाय उनका पासपोर्ट अपने पास रखकर उनसे जबरन पैसा वसूलते थे।