फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of Beating Dog is arrested in Chandigarh

चंडीगढ़: कुत्ते को डंडे से पीटने का आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाई 

Mon, 17 May 2021 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 May 2021 02:42 PM IST
सार

कुत्ते ने कुछ दिन पहले आरोपी को काट लिया था। इसके बाद युवक ने उसे बीच सड़क डंडोंं से पीटा था। मामले का वीडियो वायरल हो गया था।  

विज्ञापन
Accused of Beating Dog is arrested in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

चंडीगढ़ के खुड्डा जस्सू में कुत्ते पर बेरहमी से डंडे से बरसाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरदर्शन सिंह के खिलाफ सारंगपुर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में डीजीपी संजय बेनीवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को गुरदर्शन के खिलाफ एसपीसीए की तरफ से प्रीवेंशन ऑफ क्रूएलिटी एनिमल एक्ट (1960) के तहत चालान भी काटा गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि कुछ दिन पहले इसी कुत्ते ने उसे काट लिया था, जिस कारण उसने उसे पीटा था। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि मोगली एड संस्था की तरफ से ट्वीटर पर 44 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो में एक युवक बड़ी बेरहमी से बीच रास्ते कुत्ते पर डंडे बरसा रहा था। डंडे के प्रहार से कुत्ते की आंखें बाहर निकल आईं। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के घर से एक युवक बाहर निकला और उस युवक का विरोध किया। इसके बाद घायल कुत्ते का सेक्टर 38 स्थित पेट अस्पताल में इलाज करवाया गया। मोगली एड संस्था की तरफ से इसकी शिकायत सारंगपुर थाने में देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed