फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of assault after entering in-laws' house, three admitted to hospital

Chandigarh News: ससुराल में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 Mar 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault after entering in-laws' house, three admitted to hospital
मोहाली। फेज-1 में मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि शनिवार देर रात एक व्यक्ति अपने बड़े भाई और आठ लड़कों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी व उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसमें पत्नी, बड़ी साली और साला गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का मामला होने के कारण डॉक्टरों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।आरोपी की घायल पत्नी ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले बड़ी बहन के देवर से हुई थी। उसका ससुराल खरड़ में है। शादी के कुछ समय बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता का यह आरोप भी है कि उसका पति उसे जबरन अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। वह उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर को भी वह उसके साथ लड़ाई कर रहा था। बचाव करने पर उसने उसे रस्सी से बांधकर पीटा। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी तो वह खरड़ पहुंचीं और दोपहर में उसे लेकर मोहाली आ गईं। आरोप है कि रात करीब दो बजे जब सब सो रहे थे तो उसका पति अपने बड़े भाई और आठ लड़कों के साथ फेज-1 स्थित उसके घर आया और उसके साथ पूरे परिवार को पीटने लगा। मारपीट में दोनों बहनें और उनका भाई गंभीर रूप से घायल हुए। शोर मचाया तो सभी हमलावर भाग निकले। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने तीनों को फेज-6 में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed