फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused broke Axis Bank ATM made break Subhash Nagar

एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने वाले तीनों आरोपियों को दबोचा गया, 11 अगस्त की रात सुभाष नगर में एटीएम को तोड़ने की गई थी कोशिश

Wed, 19 Aug 2020 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
accused broke Axis Bank ATM made break Subhash Nagar
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के नजदीक सुभाष नगर में एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी का प्रयास करने वाले तीनों आरोपियों को आईटी पार्क थाना पुलिस ने दबोच लिया है। इन आरोपियों को आईटी पार्क थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबोचा।
विज्ञापन

इनकी पहचान सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी, फेज-1 निवासी हरिओम उर्फ सोनू, अभिषेक और सतवंत सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी 19 वर्षीय बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सेक्टर-44 के एक एटीएम में भी चोरी के प्रयास की वारदात कबूली है। इसके अलावा आईटी पार्क थाना एरिया में एक वेरका बूथ में चोरी में शामिल थे। उस केस में पुलिस ने इनसे मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक ऑटो भी बरामद किया है, जो वारदात में इस्तेमाल करते रहे। तीनों को पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 11 अगस्त रात करीब 11.59 पर तीनों युवक मनीमाजरा के सुभाष नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसे थे। इन तीनों में से एक युवक ने अपनी जेब में पर्स से एटीएम निकालकर मशीन में डाला। जब मशीन से रुपये नहीं निकले तो तीनों गुस्से में आ गए। इतने में इनका एक साथी बाहर चला गया था। काफी देर तक प्रयास के बावजूद रुपये नहीं निकले तो आरोपियों ने एटीएम पर लात-घूसे मारने शुरू कर दिए थे। फिर एटीएम के बाहर चले गए और वहां से ईंट उठाकर मशीन व कैमरों पर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की यह सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में पर कैद हो गई थी। तीनों ही युवकों ने मॉस्क पहन रखा था। आरोपी एटीएम व वहां लगे कैमरों को तोड़कर 12.18 बजे फरार हो गए थे। रात भर किसी को एटीएम में हुई इस वारदात का पता नहीं चला था। 12 अगस्त सुबह करीब 7.30 बजे किसी ने एटीएम को टूटा देख पुलिस को सूचना दी थी। कैमरे की फुटेज हासिल कर एसएचओ लखवीर सिंह ने एक टीम बनाई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी के आधार पर तीनों की पहचान करवाई और आखिरकार लेक रेगुलेटरी एंड के पास आटो (पीबी-65एयू-7859) के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed