फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested in wrestling coach Ranveer Singh Kundu's death case

Chandigarh News: कुश्ती कोच रणवीर सिंह कुंडू की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in wrestling coach Ranveer Singh Kundu's death case
चंडीगढ़। नेशनल अवॉर्डी कुश्ती कोच और पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव रणवीर सिंह कुंडू को टक्कर मारने के आरोपी चालक को आईटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि 24 अप्रैल को हुए हादसे में रणवीर सिंह की मौत हो गई थी।कोच रणवीर सिंह कुंडू 20 साल से जीरकपुर में गुलजार रेसलिंग अखाड़ा चला रहे थे। वे पिछले दो साल से पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव थे। उन्होंने रेसलिंग में 70 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। बीते 24 अप्रैल को सुबह पांच बजे वह जीरकपुर से साइकिल से सुखना लेक जा रहे थे। मनीमाजरा के शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार छोटा हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें रणवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे। आइटी पार्क थाना पुलिस ने घायल हालत में उन्हें पीजीआई भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed