Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   According to the rules, the time limit for deputation employees cannot be fixed: Deputation Association

Chandigarh News: नियमों के अनुसार डेपुटेशन कर्मचारी की नहीं तय हो सकती समय सीमाः डेपुटेशन एसोसिएशन

Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
According to the rules, the time limit for deputation employees cannot be fixed: Deputation Association
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (डपूटेशनिस्ट) और जॉइंट टीचर एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों की सेवा शर्तों में किसी भी प्रकार का बदलाव किया गया तो इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। चंडीगढ़ क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि प्रशासन के पास ऐसा कोई पत्र नहीं है, जिसमें कर्मचारियों की सेवा की समय-सीमा तय की गई हो।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर झोरड़, कानूनी सलाहकार अरविंद राणा, महासचिव अजय शर्मा, सह-संयोजक संगीता रानी और धर्म सिंह ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत डेपुटेशन के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो कि असहनीय है। यदि प्रशासन ने मनमाने तरीके से नियमों की अनदेखी करने की कोशिश की, तो कर्मचारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में शिकायत भी करेंगे।
विज्ञापन

डीओपीटी गाइडलाइंस प्रशासन तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा
पंजाब और हरियाणा सिविल सर्विस नियमों के तहत चंडीगढ़ प्रशासन इन कर्मचारियों पर डेपुटेशन अलाउंस लागू नहीं कर सकता, जिससे यह डेपुटेशन अन्य से अलग हो जाता है। आरोप लगाया कि 2024 में प्रशासन द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में केंद्र ने 2022 की डीओपीटी गाइडलाइंस लागू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब प्रशासन उस पत्र को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है, जो कि केंद्र के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed