{"_id":"6482c1a88d0515aa3300f4d5","slug":"accident-in-mohali-three-girls-injured-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: ढाबे से खाना खाकर लौट रही तीन बहनों को कार ने रौंदा, तीनों की टांगें टूटीं, सड़क पार करते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: ढाबे से खाना खाकर लौट रही तीन बहनों को कार ने रौंदा, तीनों की टांगें टूटीं, सड़क पार करते समय हादसा
Fri, 09 Jun 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:40 AM IST
सार
रितिका साढौरा जिला यमुनानगर की है। वह सीयू में एमसीए की छात्रा है। उसकी नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते उससे मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए यहां आई थीं।
विज्ञापन
हादसे में घायल बहनें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
बड़ी बहन को मिलने आई दो बहनें खाना खाने बाहर आईं। तीनों बहनें जब खाना खाकर लौटने लगीं तो चंडीगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में तीनों बहनों की टांगें टूट गईं। अभी तीनों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रितिका साढौरा जिला यमुनानगर की है। वह सीयू में एमसीए की छात्रा है। उसकी नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते उससे मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए यहां आई थीं। वे गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे जब खाना खाकर ढाबे से लौट रही थी तो सड़क पार करते समय चंडीगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। कार चालक घटना के बाद मदद करने के बजाय कार लेकर मौके से फरार हो गया।
इस दौरान वहां मौजूद प्रदीप बख्शी ने तुरंत लड़कियों को संभाला और चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एंबुलेंस को रोककर उन्हें खरड़ अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिलाने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रदीप बख्शी वहां भी उनके साथ गए और उनके परिवार को भी घटना के बारे में सूचित किया। वह परिवार के आने तक पीजीआई में लड़कियों के साथ रहे। जब परिवार रात करीब दो बजे पहुंचा तो वह वहां से निकले।