{"_id":"5fcdbb028ebc3ecf7c381792","slug":"accident-in-hisar-because-of-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की पहली धुंध, हिसार में टकराई 20 गाड़ियां, 15 लोगों को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की पहली धुंध, हिसार में टकराई 20 गाड़ियां, 15 लोगों को आई चोट
Mon, 07 Dec 2020 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार में धुंध के कारण हुई टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम की पहली धुंध में सोमवार सुबह करीब पांच बजे हिसार में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकराए। हालांकि इन दोनों हादसों में किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करीब 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एक हादसा ढंढूर डंपिंग स्टेशन के पास हुआ। यहां धुंध में करीब 15 गाड़ी आपस में टकरा गई। इस हादसे में 20 लोगों को मामूली चोटें आईं। इस हादसे में एक एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।
विज्ञापन
दूसरा हादसा हिसार के नेशनल हाईवे नंबर- 9 पर भानू फैक्टरी के सामने हुआ। यहां भी धुंध के कारण बस, ट्रक व तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में भिवानी निवासी इलेक्ट्रॉनिक जेई सहित 2 अन्य को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में भी सोमवार को सीजन की पहली धुंध पड़ी। बहादुरगढ़ के बालोर रोड पर लघु सचिवालय के पास दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।