{"_id":"56f7e7084f1c1b9e3ff14e53","slug":"accident-auto-accident-chandigarh-news-passenger-killed-2-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, सवारी की मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, सवारी की मौत, 2 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 में शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ऑटो में बैठी एक सवारी की मौत हो गई, जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान पंजाब के राजपुरा निवासी नारायण लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ऑटो काफी तेज गति से जा रहा था। जैसे ही सेक्टर-39 की तरफ मुड़ा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इससे नारायण लाल को गंभीर चोटें आईं। पीसीआर नारायण को सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक टिंकू शर्मा को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीसीआर कर्मचारियों ने घायल को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को कार का नंबर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन