{"_id":"e88cfd08f26ec567eb15fca1ec0cfcce","slug":"accident-at-panchkula-12-seriously-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रैंपो ट्रेवलर की भिड़त में 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रैंपो ट्रेवलर की भिड़त में 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माजरी चौक पर बुधवार देर रात करीब सवा एक बजे हिमाचल रोडवेज की बस और करीब 15 लोगों से भरे टैंपो ट्रेवलर की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसमें एक ही परिवार (रिश्तेदार सहित) के दर्जनभर लोग घायल हो गए, जिनमें तीन-चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को पंचकूला जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चला यह ग्रुप सबसे पहले माता वैष्णो देवी गया था। वहां से अमृतसर होते हुए शिमला रवाना हुआ।
इस दौरान हिमाचल से दिल्ली जा रही हिमाचल रोडवेज की बस जैसे ही ओल्ड पंचकूला के पास मुड़ी, टैंपो ट्रेवलर जा टकराई और ट्रेवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं और गुड़गांव, दिल्ली व पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन