फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ACB inspector and DSP's reader caught taking bribe of Rs 1 lakh.

Chandigarh News: एसीबी इंस्पेक्टर और डीएसपी का रीडर एक लाख रुपये रिश्वत लेते काबू

Mon, 08 Jan 2024 08:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
ACB inspector and DSP's reader caught taking bribe of Rs 1 lakh.
फर्जी शिकायत को फाइल करने की एवज में मांगी रिश्वत
विज्ञापन

एसीबी की टीम ने दोनों को दबोचा, अंबाला में केस दर्ज
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला के इंस्पेक्टर सोमेश और डीएसपी के रीडर ईएचसी अशोक कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया गया है। दोनों ने फर्जी शिकायत को फाइल करने के आरोप में यह राशि मांगी थी। एसीबी की कार्रवाई के बाद अंबाला पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एसीबी मुख्यालय के पास शिकायत पहुंची कि एसीबी अंबाला में कार्यरत इंस्पेक्टर सोमेश और ईएचसी अशोक कुमार ने फर्जी शिकायत ली थी, जोकि अधिकृत नहीं थी और इस शिकायत को फाइल करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये मांग रहे हैं। सभी तथ्यों की बारीकी से जांच पड़ताल करने के बाद दोनों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। गवाहों की मौजदूगी में दोनों आरोपियों को रंगेहाथ काबू कर लिया। इस मामले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के अंबाला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस बड़ी कार्रवाई से एसीबी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी किसी भी विभाग का क्यों ना हो, दोषी मिलने पर कार्यवाही होना तय है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 व 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed