{"_id":"e49386f86fe3b7370b8ce6ea334fc654","slug":"ac-buses-rent-changed-by-chandigarh-transport-undertaking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू की बस में सफर करते हैं तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीयू की बस में सफर करते हैं तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Dec 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
सीटीयू की बस में सफर करने वाले लोगों के लिए किराए से जुड़ी बेहद अहम खबर। नए निर्देश जारी किए गए है, जो 15 फरवरी से लागू होंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की जिन बसों में ब्लोअर नहीं लगे हैं, उनमें नॉन एसी बसों जितना ही किराया लगेगा। डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट की तरफ से सीटीयू के चारों डिपो के जनरल मैनेजर को भी लेटर भेज गया है।
दरअसल इस बारे में लोगों की तरफ से भी शिकायतें डिपार्टमेंट को मिली थी कि जब सर्दियों के दौरान ब्लोअर ही बसों में नहीं चलते हैं तो इसका किराया क्यों वसूला जा रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई के तहत ही यह फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
अब किराया इतना होगा
3 किलोमीटर तक 5 रुपए
3 से 10 किमी 10 रुपए
10 किमी से ज्यादा 15 रुपए