फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP application exam controller students PU exam controller not able fulfill responsibility

एबीवीपी ने परीक्षा नियंत्रक के लिए मांगे आवेदन पत्र, विद्यार्थी बोले- पीयू परीक्षा नियंत्रक नहीं निभा पा रहे हैं जिम्मेदारी

Wed, 05 Aug 2020 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ABVP application exam controller students PU exam controller not able fulfill responsibility
चंडीगढ़। एबीवीपी पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई ने मंगलवार को रोष स्वरूप व्यंग कसते हुए वीसी ऑफिस के बाहर पीयू के परीक्षा नियंत्रक की पोस्ट के लिए विद्यार्थियों से आवेदन पत्र मांगे। छात्रों ने विरोध करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के मौजूदा नियंत्रक साहब अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। वे विद्यार्थियों के हित में फैसले लेने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने आवेदन मांगते हुए तय की यह योग्यता
-व्यक्ति में फैसले लेने की क्षमता हो।
-वह स्टूडेंट्स के परीक्षा से संबंधित निर्णय ले सकने में समर्थ हो।
-समय से उनकी परीक्षा का परिणाम घोषित कर सके।
-यदि कोई विद्यार्थी मिलना या बात करना चाहता हो तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें।
-तीसरा टॉपर्स और बैक लॉग दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए समय पर निर्णय ले सकें, न कि मौजूदा नियंत्रक की तरह फैसले लटकाते रहे।
व्यंग्य से परीक्षा नियंत्रक को जताया कि छात्रों के हित में निर्णय लें : जतिन
एबीवीपी पीयू के संयोजक जतिन सिंह ने कहा कि हमने व्यंग्य के साथ परीक्षा नियंत्रक को यह जताने की कोशिश की है कि वह अपने कार्य करने में असफल हैं और छात्रों के हित के लिए निर्णय नहीं ले रहे हैं। इन आवदेन पत्रों को देख शायद मौजूदा नियंत्रक साहब को शर्म आ जाए कि एक आम छात्र आपसे ज्यादा इस जिम्मेदारी के लिए योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed