फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Absconding accused in murder case captured along with cartridges and loaded pistol

Chandigarh News: हत्या के मामले में फरार आरोपी कारतूस व लोडिड पिस्टल समेत काबू

Wed, 01 Jan 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused in murder case captured along with cartridges and loaded pistol
चंडीगढ़। पंजाब में एक युवक की हत्या के मामले में करीब सवा साल से फरार चल रहे एक आरोपी को जिला क्राइम सेल की टीम ने तीन कारतूस और लोडिड देसी पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी जनता नगर, गली नंबर-9, बठिंडा के रूप में हुई है। क्राइम सेल की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया, यहां से उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल नए साल के कार्यक्रमों के चलते शहरभर में चंडीगढ़ पुलिस तीन दिनों से जगह-जगह नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही है। इसके मद्देनजर सोमवार को देर शाम जिला क्राइम सेल की टीम ने सेक्टर-34 के पास कच्ची पार्किंग की जगह से अजय उम्र-21 साल को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि अजय निवासी कनाल कॉलोनी, थाना बठिंडा, पंजाब के खिलाफ एक युवक की हत्या का केस दर्ज है और वह इस मामले में वह अभी फरार चल रहा है। यह भी पता चला है आरोपी घातक हथियार रखकर लोगों को धमकी देकर उनसे जबरन वसूली का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed