फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abohar, firozpur, wild life saintury, hunter, arrest, case

ओपन सेंचुरी में शिकार करते तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Thu, 06 Nov 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
 Abohar, firozpur, wild life saintury, hunter, arrest, case
एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंच्युरी में वन्य जीवों का शिकार करने वाले तीन लोगों को वन्य जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रधान रमेश बिश्नोई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव राजांवाली व दुतारांवाली के आसपास बाहर से आए कुछ लोग खेतों में नरमे की चुगाई की आड़ में वन्य जीवों का शिकार करते हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर विभाग के रेंज अफसर विनोद कुमार, वन गार्ड कुलवंत, सुनीता रानी की टीम ने बुधवार को छापामारी की तो तीतर फंसाने वाले जाल और हिरणों को फंसाने वाले कड़क्का समेत तीन लोगों को काबू किया गया। उनकी पहचान लाधुका मंडी निवासी सुरजन सिंह, दर्शन सिंह और सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभागीय अधिकारियों की ओर से की गई प्राथमिक पूछताछ में उन्हाेंने बताया कि यह देर रात खेतों में जाल और कड़क्के लगा देते थे। रात के समय इसमें तीतर, हिरण फंसते थे और सुबह होते ही यह सामान समेट लेते थे।


विभाग ने इन तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि सीतो उपमंडल में फैली इस ओपन सेंचुरी में हजारों की संख्या में वन्य जीव खुले में विचरण करते हैं। जहां शिकार पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed