{"_id":"66c12e0469a9d4dc84073ed4","slug":"abhay-chautala-said-farmer-is-king-but-jjp-is-kingbreaker-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-494558-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान किंग मगर जजपा किंगब्रेकर: अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान किंग मगर जजपा किंगब्रेकर: अभय चौटाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने खुद को भविष्य की राजनीति का किंगमेकर कहने वाले जजपा नेता दुष्यंत चौटाला वास्तव में किंगब्रेकर बताया है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे प्रदेश का सबसे बड़ा किंग है।
अभय चौटाला ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला सबसे अधिक पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और वे सबसे ताकतवर नेता रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने सात अक्तूबर 2018 को गोहाना में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में अपने दादा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सियासी ताकत को तोड़कर किंगब्रेकर बनने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाया था। इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दुष्यंत चौटाला ने भाजपा का साथ देकर उन 18 लाख 58 हजार मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया, जिन्होंने भाजपा के खिलाफ उन्हें वोट देते हुए उनके दस विधायक चुनकर भेजे थे।