फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala's rally in Jind of haryana

इनेलो में रारः अभय चौटाला ने भतीजों पर कस दिया तंज, इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात

Tue, 06 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Updated Tue, 06 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala's rally in Jind of haryana
अभय चौटाला

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने जींद के धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरन नारे लगा रहे लोगों से कहा कि इन नारों ने कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य खराब कर दिया। मैं नहीं चाहता कि इसका खामियाजा मुझे भी भुगतना पड़े। कार्यकर्ताओं की बैठक में इनेलो के जिला प्रधान को छोड़कर जुलाना से विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, प्रदेश युवा प्रभारी प्रदीप गिल, नरवाना से विधायक पिरथी नंबरदार, सिरसा से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के अलावा अन्य वर्तमान व पूर्व विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन


अभय ने कहा कि वह यहां लोगों से केवल यह पूछने आए हैं कि एसवाईएल के मामले को लेकर उन्होंने पहले आंदोलन किए थे, क्या इसे आगे भी जारी रखने पर सहमत हैं या नहीं। इस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर आंदोलन करने के लिए हामी भरी। उन्होंने कहा कि बसपा और इनेलो के गठबंधन को पहले लोग दो कमजोर दलों का गठबंधन कहते थे, लेकिन अब यह गठबंधन प्रदेश में सबसे मजबूत गठबंधन बन चुका है। इस गठबंधन के कारण दूसरे दलों की सांसें अटक गई हैं।
विज्ञापन


अभय ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री और मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो और बसपा को कमजोर करने के लिए विपक्षी पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के मजबूत कार्यकर्ता किसी भी विषम परिस्थिति में डगमगा नहीं सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी की ताकत का नहीं किसी को पता

Abhay Chautala's rally in Jind of haryana
अभय चौटाला की रैली

अभय चौटाला ने कहा कि हाथी की ताकत का किसी को पता नहीं है। कहते हैं हाथी को कम दिखाई देता है, मगर अब हमने हाथी की आंखों पर चश्मा चढ़ा दिया है। अब यह हाथी इनेलो व बसपा को कमजोर करने वालों को कुचलता हुआ आगे निकल जाएगा।

अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है  
दिल्ली में अजय सिंह चौटाला द्वारा यह कहने पर कि अधिकार मांगने से नहीं, छीनने से मिलता है, को लेकर किए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह बात सच है कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है। अजय सिंह चौटाला सही कह रहे हैं। दिग्विजय और दुष्यंत के निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि यह बात या तो ओमप्रकाश चौटाला से या फिर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा से पूछो। वह तो केवल पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उनका संगठन से कोई मतलब नहीं है। पार्टी जहां उनकी ड्यूटी लगाती है, वह उसे पूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed