फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala reaches High Court demanding Z Plus security

Chandigarh News: नफे सिंह राठी की तरह मेरी भी हो सकती हत्या, जेड प्लस सुरक्षा की मांग लेकर अभय चौटाला पहुंचे हाईकोर्ट

Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala reaches High Court demanding Z Plus security
-अपने व अपने परिवार को याचिका में बताया जान का खतरा, सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन


-विदेश से लगातार धमकियां मिलने की दी गई है दलील, अगले सप्ताह होगी सुनवाई

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। नफे सिंह राठी की तरह अपनी हत्या की आशंका जताते हुए इनेलो के महासचिव व विधायक अभय चौटाला ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। चौटाला की याचिका रजिस्ट्री में दाखिल की गई है और हाईकोर्ट इस पर जल्द सुनवाई कर सकता है।


याचिका दाखिल करते हुए अभय चौटाला ने बताया कि 25 फरवरी को कुछ गैंगस्टरों ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। राठी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी और राठी को 11 गोलियां लगी थीं। इस हत्या की वारदात के बाद लंदन में मौजूद गैंगस्टरों ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अभय चौटाला ने बताया कि उन्हें बीते कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं। उनकी पद यात्रा के दौरान 17 जुलाई, 2023 को रात लगभग नौ बजे कॉल किए गए और वाॅयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनके निजी सहायक रमेश गोदारा की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की थी। उन्होंने सात मार्च को उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए चौबीसों घंटे जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था। याची ने कहा कि हरियाणा राज्य विधानसभा और सार्वजनिक बैठकों और रैलियों में नशीली दवाओं की तस्करी, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शराब घोटाले, रजिस्ट्री घोटाले के खिलाफ वे आवाज उठाते रहे हैं। वह किसानों और निराश्रितों के समर्थन में भी खुलकर सामने आते रहे हैं और उन्होंने सरकार की जनहित विरोधी नीतियों का विरोध किया है। हर स्तर पर प्रयास के बावजूद सरकारी उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। याचिका में हाईकोर्ट से इस मामले में उचित आदेश पारित करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed