{"_id":"62a383c9a8a702091f1ee3e7","slug":"abhay-chautala-and-balraj-kundu-allege-horse-trading-of-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव: अभय चौटाला और बलराज कुंडू ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: अभय चौटाला और बलराज कुंडू ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लगाए आरोप
Fri, 10 Jun 2022 11:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:21 PM IST
सार
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि उनका वोट बिकाऊ नहीं है। इसलिए कोई उनको न तो खरीद सकता है ना डरा सकता है। उन्हें महम की जनता ने आजाद चुनकर भेजा है, इसलिए अपनी अंतरात्मा से किसी को भी वोट नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में जहां विधायकों की बाड़ेबंदी की गई, वहीं खरीद फरोख्त के भी आरोप लगे। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि विधायकों को बंधक बनाकर होटलों में रखा गया और खरीद की गई। इसी प्रकार, महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी दावा किया किया यहां विधायकों की मंडी लगी हुई है और हार्स ट्रेडिंग की गई है। इसलिए खरीद फरोख्त के खेल को देखते हुए ही उन्होंने किसी को मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। विधायकों को भेड़-बकरियों की तरह बसों में भरकर लाया जा रहा है। पार्टियों को न तो अपने विधायकों पर विश्वास है और न ही विधायकों को अपनी पार्टियों पर। यह लोकतंत्र के लिए काफी खतरनाक है। जीत के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त की गई है। इससे जनता का विश्वास विधायकों के प्रति कम होगा। अगर हालात यही रहे तो वो दिन दूर नहीं जब जनता सांसदों और विधायकों को घरों में भी नहीं घुसने देगी।
विज्ञापन
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि उनका वोट बिकाऊ नहीं है। इसलिए कोई उनको न तो खरीद सकता है ना डरा सकता है। उन्हें महम की जनता ने आजाद चुनकर भेजा है, इसलिए अपनी अंतरात्मा से किसी को भी वोट नहीं करने का निर्णय लिया है। कुंडू ने कहा कि भाजपा-जजपा ने किसानों की जो दुर्गति की है, उसे कभी नहीं भुलाया सकता। इस सरकार के घोटालों को कोई कैसे भुला सकता है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा-जजपा का ही उम्मीदवार है। वहीं, कांग्रेस हाईकमान को क्या हरियाणा प्रदेश में एक भी काबिल और ईमानदार उम्मीदवार नहीं मिला जो जनभावनाओं का अपमान करते हुए बाहरी प्रत्याशी को थोप दिया। कांग्रेस पार्टी यदि किसी गरीब किसान के बेटे या पढ़े लिखे युवा को उम्मीदवार बनाती तो मेरा पहला वोट उसे जाता।