फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aarti was performed with 108 lamps after performing dance Sankirtan, devotees were seen drenched in devotion.

Chandigarh News: नृत्य संकीर्तन कर 108 दीयों से आरती उतारी, भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु

Tue, 18 Feb 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Aarti was performed with 108 lamps after performing dance Sankirtan, devotees were seen drenched in devotion.
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में सोमवार को गौड़ीय मठ और इस्कॉन के संस्थापक भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर प्रभु प्रभुपाद का 151वां जन्म महोत्सव मनाया गया। वे विश्वभर में हरे कृष्णा आंदोलन के प्रणेता रहे हैं। नृत्य संकीर्तन के बाद 108 दीयों से उनकी आरती उतारी गई। उनके चित्र पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान 56 भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ के त्रिदंडी स्वामी वामन महाराज ने प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन लगभग डेढ़ सौ वर्ष पहले प्रभुपाद ने विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी शहर में सन 1874 में श्री भक्ति विनोद ठाकुर घर में जन्म लिया।
विज्ञापन

उनके पिता भक्त विनोद ठाकुर तत्कालीन सरकार में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। बालक का नाम विमल प्रसाद रखा गया। यह बचपन से ही अति कुशाग्र बुद्धि थे। सात साल के उम्र में ही उन्हें पूरी भागवत गीता पूरी तरह से कंठस्थ कर ली। बाल्यावस्था से ही उन्हें धार्मिक ग्रंथ और धार्मिक विचारों में बहुत अधिक रुचि थी। इसके बावजूद भी उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्हें अंग्रेजी, बंगाली, ओड़िया भाषा पर पूरी तरह से उनकी पकड़ थी। वह अपने समय के ज्योतिष विद्या के प्रख्यात विद्वान माने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 गौड़ीय मठों की स्थापना की :
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी उन्होंने अपने समय के श्रेष्ठ शुद्ध कृष्ण भक्त लेकिन निरक्षर गौर किशोर दास बाबा से हरि नाम दीक्षा प्राप्त की। उन्होंने 100 करोड़ निरंतर हरि नाम का जाप करने के बाद 64 गौड़ीय मठों की स्थापना कर जाति धर्म का भेदभाव किए बिना पूरे दुनिया में हरे कृष्णा शुद्ध कृष्ण भक्ति का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम में मठ से जुड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article