फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will release roadmap for assembly election preparations today

Chandigarh News: आप आज जारी करेगी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रोडमैप

Thu, 18 Jul 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
AAP will release roadmap for assembly election preparations today
पंजाब के सीएम भगवंत मान, संजय सिंह और संदीप पाठक करेंगे प्रेस वार्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी वीरवार को चुनाव के लिए अपनी रूपरेखा जारी कर सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहेंगे।

आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी की जा रही है। पार्टी की ओर से प्रदेश के हर गांव और वार्ड में बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश के पांच हजार से ज्यादा गांवों और एक हजार से ज्यादा वार्डों में जाकर जनता के बीच आम आदमी पार्टी की नीतियों को बता रहा है। पार्टी की ओर से जल्द ही प्रदेश में लोकसभा स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed