फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will protest near Delhi BJP headquarters today against Mayor elections.

Chandigarh News: मेयर चुनाव के खिलाफ आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन करेगी आप

Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
AAP will protest near Delhi BJP headquarters today against Mayor elections.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम और आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्केशाही इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन

बुध राम ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जानबूझकर आठ पार्षदों के वोट रद्द किए और धक्केशाही कर भाजपा का मेयर बनाया। मेयर चुनाव में संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। जिस पीठासीन अधिकारी का काम चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करना था वह खुद भाजपा विरोधी पार्षदों के वोटों को अमान्य करने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही है, अगर वह 2024 में फिर सत्ता में आ गई तो वे चुनावी प्रक्रिया को ही खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डॉ. संदीप पाठक मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बहुमत था, इसलिए पहले बीजेपी ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो साजिश के तहत चुनाव टाल दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 30 जनवरी को जब चुनाव कराया गया तो आप और कांग्रेस के पास 20 वोट थे, जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 16 वोट थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने गलत तरीके से हमारे 8 वोटों को अवैध कर भाजपा प्रत्याशी को नया मेयर घोषित कर दिया। वह इस मामले में कोर्ट से न्याय की मांग करेंगे। पाठक ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी हम निष्पक्ष चुनाव कराने में असमर्थ हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। यदि सरेआम चुनाव में भाजपा ऐसा कर सकती है, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वह हर चुनाव में ऐसा करेगी। मेयर चुनाव में जिस तरह से वोटों की चोरी हुई, उसे देखकर पूरा देश हैरान रह गया। लोगों का चुनाव प्रक्रिया से ही विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed