फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap will execute punjab mission in delhi mod

दिल्ली मोड में चलेगा 'आप' का मिशन पंजाब

Tue, 07 Apr 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
aap will execute punjab mission in delhi mod

आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी। मिशन का प्लान तैयार हो गया है। सोमवार को मोहाली स्थित पार्टी दफ्तर में संगठन का कामकाज रिव्यू किया गया।

विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, तीनों सांसदों भगवंत मान, हरिंदर खालसा व प्रो. साधू सिंह, सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर शामिल हुए। सांसद डॉ. धरमवीर गांधी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इसमें सभी जिला कन्वीनरों और सूबा कार्यकारिणी मेंबरों को बुलाया गया था। संजय सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर कमेटियां बनाने का काम साठ प्रतिशत हो चुका है। बाकी संगठन भी एक महीने में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पार्टी ने पहले से ही बूथ स्तर पर लोगों से संवाद कायम किया। उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बारीकी से बताया। चुनाव के समय लोगों को सब पता था, इसीलिए चुनाव जीत सके। पंजाब में भी यही दोहराया जाएगा।

2017 में पंजाब में आप की सरकार आएगी। केजरीवाल का ही चेहरा चुनाव में होगा। छह महीने में पूरे देश में संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर लिया जाएगा।

अगले चरण में यूथ और महिला विंग गठित किए जाएंगे। ताकि इन वर्गों को बेहतर ढंग से जोड़ा जा सके। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी पूरी तरह एकजुट है।

बाहर वॉलंटियर्स ने किया हंगामा

aap will execute punjab mission in delhi mod

आप की बैठक के दौरान बाहर कुछ वॉलंटियर्स ने हंगामा किया। लुधियाना के सतपाल शर्मा ने कहा कि आम वर्करों का लीडरशिप से संवाद बंद नहीं होना चाहिए। वह दिल्ली गए तो कहा गया कि मोहाली में बात करेंगे।

अब कहा जा रहा है कि सिर्फ कन्वीनर बुलाए हैं, आप कैसे आ गए। ये वीआईपी कल्चर आप में आ रहा है। अगर दूसरी पार्टियों से लड़ सकते हैं तो इनसे भी लड़ेंगे। फतेहगढ़ साहिब के रणधीर सिंह ने कहा कि बड़े समय बाद पूरी लीडरशिप इकट्ठी हुई है।

उन तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। पर अंदर ही नहीं घुसने दिया जा रहा है। मोगा के बूटा सिंह बैरागी ने आरोप लगाया कि सस्पेंड किए गए लोगों को मीटिंग में बिठाया गया है, उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed