फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will announce candidates names for 13 seats of punjab by feb end, says Arvind Kejriwal  bhagwant mann

मान-केजरीवाल का एलान: पंजाब में अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फरवरी अंत तक घोषित करेंगे सभी प्रत्याशियों के नाम

Sat, 10 Feb 2024 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 04:07 PM IST
सार

पंजाब में घर-घर राशन योजना लांच करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया कि वे पंजाब में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। रैली में उन्होंने अपनी इंडिया गठबंधन की साथी कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
AAP will announce candidates names for 13 seats of punjab by feb end, says Arvind Kejriwal  bhagwant mann
पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। शनिवार को खन्ना में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि फरवरी के अंत तक पंजाब की सभी 13 सीटों समेत चंडीगढ़ सीट पर आप के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


केजरीवाल शनिवार को सीएम भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच करने पंजाब आए थे। खन्ना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान केजरीवाल ने लोगों से कहा कि दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि मान सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज आपसे पूछूं कि कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया। मुझे एक अच्छा काम बताएं जो कांग्रेस ने किया हो। आपको याद नहीं होगा। अगर मैं आपसे पूछूं कि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया तो बताइए। आपको याद नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed