{"_id":"65c74f67f119a0151a03012a","slug":"aap-will-announce-candidates-names-for-13-seats-of-punjab-by-feb-end-says-arvind-kejriwal-bhagwant-mann-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान-केजरीवाल का एलान: पंजाब में अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फरवरी अंत तक घोषित करेंगे सभी प्रत्याशियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान-केजरीवाल का एलान: पंजाब में अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फरवरी अंत तक घोषित करेंगे सभी प्रत्याशियों के नाम
Sat, 10 Feb 2024 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:07 PM IST
सार
पंजाब में घर-घर राशन योजना लांच करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया कि वे पंजाब में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। रैली में उन्होंने अपनी इंडिया गठबंधन की साथी कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। शनिवार को खन्ना में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि फरवरी के अंत तक पंजाब की सभी 13 सीटों समेत चंडीगढ़ सीट पर आप के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।
केजरीवाल शनिवार को सीएम भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच करने पंजाब आए थे। खन्ना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान केजरीवाल ने लोगों से कहा कि दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी।
केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि मान सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज आपसे पूछूं कि कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया। मुझे एक अच्छा काम बताएं जो कांग्रेस ने किया हो। आपको याद नहीं होगा। अगर मैं आपसे पूछूं कि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया तो बताइए। आपको याद नहीं होगा।