{"_id":"64ecfb0f90d7c933bf039244","slug":"aap-took-out-padyatra-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-225575-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आप ने बिजली आंदोलन के तहत 18 जिलों में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आप ने बिजली आंदोलन के तहत 18 जिलों में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
अभी तक 850 से ज्यादा गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं समझी- अनुराग ढांडा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 18 जिलों में बिजली आंदोलन अभियान के तहत पदयात्रा निकली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र और करनाल में, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पानीपत, रोहतक और झज्जर में, राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवार ने अंबाला में बिजली आंदोलन पदयात्रा का नेतृत्व किया। अनुराग ढांडा ने कहा कि बिजली हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। प्रदेश के लोग महंगे बिजली बिलों से त्रस्त हो चुके हैं। बिजली मंत्री के खुद के गांव में 6-6 घंटे के कट लगते हैं। प्रदेश के लोगों को न बिजली पूरी मिलती है और न बिजली फ्री मिलती है। अभी तक 850 से ज्यादा गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा चुकी हैं। आम आदमी पार्टी 7,433 गांवों व वार्डों में अब तक बिजली आंदोलन चला चुकी है।
...तो हरियाणा के लोगों का भी बिजली बिल जीरो आने लगेगा
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जब दिल्ली में जब दिल्ली के लोगों ने झाड़ू की निशान पर मुहर लगाई तो 80 प्रतिशत और जब पंजाब के लोगों ने झाड़ू के निशान को चुना तो 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आने लगा। वहीं, जब हरियाणा के लोग झाड़ू के निशान पर मुहर लगाएंगे तो हरियाणा के लोगों का भी बिजली बिल जीरो आने लगेगा। चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि बिजली को लेकर सरकार की नीति साफ है, अपने कारखाने बंद करके अदाणी से महंगी बिजली खरीदी जा रही है। एक लाख 63 हजार यूनिट डिमांड है और साढ़े नौ लाख यूनिट उपलब्ध है। इसके बावजूद गरीबों के घरों में 50-50 हजार तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।