फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP targets singer Sidhu Moose Wala over his latest song

विवादों में मूसेवाला का नया गाना: कांग्रेस में शामिल होने के फैसले को बताया सही, पंजाब से पूछा गद्दार कौन?

Tue, 12 Apr 2022 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 10:16 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला का ये गाना पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर ही आधारित है। उन्होंने कांग्रेस को सराहा और पंजाब की जनता को संबोधित किया है।

विज्ञापन
AAP targets singer Sidhu Moose Wala over his latest song
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला ने अपने ही अंदाज में गाना रिलीज कर पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है। मूसेवाला ने इस गाने के जरिये अपने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के फैसले को सही ठहराया है। साथ ही पंजाब के लोगों से सवाल किया है कि वह बताएं गद्दार कौन है। हालांकि गाने के कुछ बोल को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला ने गाने के जरिये कहा है कि मुझे किसी ने कहा कि तुम इसलिए हार गए क्योंकि तुम्हारी पार्टी सही नहीं थी। मैंने कहा कि अगर आपकी बात ठीक है तो क्यों इस पार्टी को पहले जीत दिलाई गई। तीन बार पहले क्यों इस पार्टी को जीत मिली फिर मुझे जवाब नहीं मिला। इसके अलावा गाने में खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का नाम भी सुनाई दे रहा है। 
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला का ये गाना पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर ही आधारित है। उन्होंने कांग्रेस को सराहा और पंजाब की जनता को संबोधित किया है। मूसेवाला के इस विवादित गाने पर आप ने आपत्ति जताई है और इस मामले में कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


63323 वोट से हारे थे मूसेवाला
मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। 2021 में चुनाव से ठीक पहले मूसेवाला ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे यूथ आइकन बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed