फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP said Will not let the central government take over Panjab University

PU के केंद्रीयकरण के विरोध में आप: कहा- नहीं होने देंगे यूनिवर्सिटी पर केंद्र का कब्जा, इस पर पंजाब का अधिकार

Sun, 12 Jun 2022 07:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 07:01 PM IST
सार

कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी की रक्षा और वजूद को बनाये रखने के लिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब यूनिवर्सिटी पर मोदी सरकार को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
AAP said Will not let the central government take over Panjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की विरासत है और भगवंत मान सरकार इस विरासत को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं देगी। मोदी सरकार की पंजाब के विरासती शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करने की सोच के खिलाफ आप सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार पर पंजाब के संसाधनों और विरासती संस्थानों पर कब्जे करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में मलविंदर सिंह कंग ने मोदी सरकार के पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब से छीनने के प्रयासों की कड़ी निंदा की और कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) पर पंजाब सूबे का संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक हक है। यह हमारी शानदार और गौरवशाली विरासत है। 
विज्ञापन


पीयू ने अनुसंधान, खेल, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब की विरासतों और अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी। कंग ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी सांझे और महापंजाब की विरासत है। इस संस्थान ने विश्व स्तर पर नाम कमाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विभाजन के बाद पंजाब की इस विरासत को कायम रखते हुए हुए पहले शिमला और फिर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इसे स्थापित किया गया था। इसलिए पंजाब यूनिवर्सिटी पर केवल और केवल पंजाब का हक है और कोई भी केंद्र सरकार इस विरासत को पंजाब से छीन नहीं सकती है।आप नेता ने सत्तारूढ़ भाजपा सहित कांग्रेस और शिअद पर पंजाब के हकों पर डाका डालने और विरासतों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब पर लंबे समय तक राज करने वाले इन दलों ने सूबे की सभी महान विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर दिया है। 


जानबूझ कर आर्थिक रूप से कमजोर की गई पंजाब यूनिवर्सिटी को अब मोदी सरकार एक साजिश के तहत कब्जा करना चाहती है, ताकि पंजाब की विशिष्टता और उभरती कला की भावना को खत्म किया जा सके। कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी की रक्षा और वजूद को बनाये रखने के लिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब यूनिवर्सिटी पर मोदी सरकार को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed