{"_id":"651d9502accc54b2a909a843","slug":"aap-said-punjab-government-stand-on-syl-is-clear-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL: आप ने कहा- एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट, एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को नहीं दे सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL: आप ने कहा- एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट, एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को नहीं दे सकते
Wed, 04 Oct 2023 10:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Oct 2023 10:25 PM IST
सार
पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 50 साल पहले पंजाब में जो पानी की स्थिति थी, अब वह नहीं है। आज पंजाब खुद पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि पंजाब दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता।
विज्ञापन
पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट है और पंजाब एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार को पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 50 साल पहले पंजाब में जो पानी की स्थिति थी, अब वह नहीं है। आज पंजाब खुद पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि पंजाब दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता।
विज्ञापन
मलविंदर कंग ने मांग की है कि एसवाईएल और पंजाब में पानी की स्थिति को जानने के लिए एक ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए। एसवाईएल के लिए जो जमीन नोटिफाई हुई थी, अब वह भी डिनोटिफाई हो चुकी है। अब उसे फिर से नोटिफाई करने में कई तरह की समस्याएं पैदा होंगी, इसलिए अब एसवाईएल बनाना संभव नहीं है। अब न हमारे पास अतिरिक्त पानी है और न ही अतिरिक्त जमीन। यह बात हम कानूनी ढंग से कोर्ट के सामने भी रखेंगे और केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाएंगे।
विज्ञापन
एसवाईएल के मुद्दे पर कंग ने अकाली दल और बादल परिवार को घेरते हुए कहा कि सबसे पहले प्रकाश सिंह बादल की सरकार ने ही एसवाईएल के लिए जमीन नोटिफाई की थी। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल से व्यक्तिगत संबंध के कारण पंजाब के हितों की कुर्बानी दी और उस संबंध का फायदा उठाकर हरियाणा के गुरुग्राम समेत कई अन्य जगहों पर बड़ी-बड़ी संपत्तियां अर्जित की। जगतार सिंह की किताब ‘रिवर्स ऑन फायर’ में इसका उल्लेख है।