फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP's taunt BJP's laddoo distribution laddoos coronated demands UT administration ban BJP's program

भाजपा के लड्डू वितरण पर आप का तंज, क्या कोरोनामुक्त हैं लड्डू

Wed, 05 Aug 2020 12:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
AAP's taunt BJP's laddoo distribution laddoos coronated demands UT administration ban BJP's program
चंडीगढ़। रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की शुरुआत पर भाजपा द्वारा किए जा रहे 25 क्विंटल लड्डुओं के वितरण पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है। आप नेताओं ने भाजपा के लड्डू को कोरोना मुक्त बताया है। साथ ही सवाल किया है कि क्या लड्डू बनाने वाले कारीगर और पैक करने वालों का कोरोना टेस्ट किया गया था। संक्रमण के दौर में ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। हर कोई अपने स्तर पर खुशियां मना रहा है। संक्रमण के इस समय भाजपा लड्डू बांटने के कार्यक्रम से माहौल को सांप्रदायिक बनाना चाह रही है। संक्रमण के दौर में बड़े आयोजनों पर रोक लगी हुई है, इसके बाद भी भाजपा लड्डू वितरण कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में लड्डू बांट कर यह सत्यापित कर रही है कि यह लड्डू कोरोनामुक्त हैं। इन लड्डुओं को बनाने वालों का पैकिंग करने वालों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है इसलिए जो भी इन लड्डुओं को खाएगा, वह कोरोना संक्रमण से दूर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed