फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP roadshow in patiala, rakhi birla attack on SAD

न बेटे का न बाप का, पंजाब होगा 'आप' का: राखी

Fri, 18 Apr 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 18 Apr 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
AAP roadshow in patiala, rakhi birla attack on SAD

आम आदमी पार्टी के पटियाला सीट से कैंडीडेट डा. धर्मवीर गांधी के हक में प्रचार करने के लिए शुक्रवार को राखी बिडला शहर पहुंची।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने मोटरसाइकिलों के बड़े काफिले के साथ शहर के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ आसपास के एरिया से रोड शो निकाला। इस दौरान पूर्व भाजपा पार्षद शंकर लाल अपने बड़ी संख्या में साथियों के साथ आप ज्वाइन कर गए।

बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर रोड शो निकाला गया। जो बारन से शुरू होकर डीएलएफ कालोनी, रतन नगर, त्रिपड़ी होते हुए अनाज मंडी, गुरबख्श कालोनी, तफज्जलपुरा, गुरू नानक नगर, मथुरा कालोनी, एसएसटी नगर समेत कई इलाकों में गया।
विज्ञापन


इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने न बाप का न बेटे का, पंजाब होगा आप का के नारे भी लगाए। इस मौके पर राखी बिडला ने लोगों से डा. गांधी के हक में वोटें डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी ने कहा कि सेंटर में कांग्रेस ने तो, पंजाब में बादल सरकार ने आतंक मचा रखा है। लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही है। भूखमरी है और महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए सिस्टम में बदलाव के लिए आप को सत्ता में लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed